सद्भावना
सद्भावना सद्भावना सद्भावना हर मानव के हृदय में हो प्रेम भावना उज्ज्वल भविष्य और आशाओं के फूल खिले हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सब गले मिले किसी से न हो द्वेष, रखे सब बंधुत्व भावना सद्भावना सद्भावना सद्भावना सात दिन सात रंग सात महादेश हैं भिन्न-भिन्न भाषाएं वेष भूषाएं भी अनेक हैं सात समुद्र पार से चाहें जो भी आए ना मिलकर करते स्वागत हमारी यही भावना सद्भावना सद्भावना सद्भावना !